आगरालीक्स…आगरा के आरवी एकेडमी की छात्रा आरोही अग्रवाल ने जेईई मेन में मारी बाजी, 99.3 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। 30 छात्रों के 90 से अधिक पर्सेंटाइल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजज्ट घोषित किया गया। इसमें 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। परीक्षा में देश भर से 12.58 लाख छात्र शामिल हुए थे।
आरोही अग्रवाल के 99.3 पर्सेंटाइल
आरवी एकेडमी के डॉफ. वैभव शर्मा ने बताया कि आरोही अग्रवाल ने 99.3 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार के 98.27, शिवाक्श 98.31, कुनाल धनगर और संच उपाध्याय ने 96 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।