आगरालीक्स …आगरा आए चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल का कहना है कि आगरा को को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया जाएगा, वे आज भी शहर में रहेंगे, अधिकारियों की धडकने तेज हो गर्इ् हैं। शाम को वे दयालबाग में अपने रिश्तेदार के घर गए, शुक्रवार को वे आगरा और अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने सर्किट हाउस सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि आम जन-मानस की सुविधाओं के दृष्टिगत बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं शत-प्रतिशत मिलनी चाहिए। मुफ्त सिंचाई, मुफ्त दवाई जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी धरातल पर होनी चाहिए।
आगरा को अन्तर्राष्ट्रीय स्वरूप दिलाने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयासरत है, जिसके अन्तर्गत आगरा के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की शुरूआत कर इतनी धनराशि उपलब्ध करायी है इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री का कहना है कि यदि और भी धन की जरूरत है तो अवश्य दिया जायेगा। इनर रिंग रोड़, थीम पार्क, ताजगंज प्रोजेक्ट, मुगल म्यूजियम जैसी विभिन्न योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री जी स्वयं नजर रखे हुये हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं प्रस्तावित होंगी उनके लिए अधिकारी कार्ययोजना प्रस्तुत करें।
दिल्ली से आगरा, गाजीपुर बलिया तक इतना लम्बा एक्सप्रेस-वे का उदाहरण दुनिया में कहीं नहीं है, इससे उ0प्र0 का इतिहास बना है। इन एक्सप्रेस-वे के बनने से खेती बाड़ी के साथ ही उद्योग धन्धे स्थापित होने से उ0प्र0 की आर्थिक स्थिति निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। महानगर में सड़को की अनावश्यक खुदाई को रोकने के लिए कहा कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिलकर कार्य योजना तैयार करें। जिससे प्लानिंग के तहत जरूरत के अनुसार तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर समतल अर्थात पूर्व की भांति सड़क की मरम्मत हो जानी चाहिए।
एमजी रोड के चैड़ीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा कि किसी जमाने में यह सिंगल रोड होती थी, उसके बाद इस रोड को दो लेन किया गया, अब इसके दोनों ओर खम्बे हटाने पर और चैडीकरण होने से ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। अन्तर्राष्टीय एयरपोर्ट के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिससे पूरे बृज क्षेत्र का कायाकल्प होगा। विदेशी पर्यटकों के ताजमहल देखने के बाद वह मथुरा-वृन्दावन भी जायेगा, जिसके लिए उसे आगरा रूकने का मौका भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सम्मिलित योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाशत नहीं की जायेगी, आगरा में विभिन्न योजनाओं में गति देने के लिए बहुत धनराशि उपलब्ध करायी है, इसके अतिरिक्त यदि और भी जरूरत होगी तो जरूरत दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन में पूर्व दो दिनों में प्रदेश की 90 हजार मेधावी छात्राओं को कन्याविद्याधन का तोहफा देकर उल्लेखनीय कार्य किया है। जिससे बहिन-बेटियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी प्रकार एक ही दिन में 05 करोड़ पौधे लगाकर प्रदेश ने विश्व रिकार्ड बनाया है।
Leave a comment