Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Robbers looted jewellry from shoe company manager house in Agra
बिगलीक्स

Robbers looted jewellry from shoe company manager house in Agra

101

loote 2
आगरालीक्स
 …आगरा में बेखौफ बदमाशों ने एक कंपनी के मैनेजर के घर सरे शाम धाबा बोल दिया, उनकी पत्नी को बंधक बनाकर आधे घंटे तक लूटपाट की, बदमाश लाखों रुपये की ज्वैलरी और नगदी ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद उनकी पत्नी ने शोर मचाया, पडोसियों ने उन्हें बंधक मुक्त कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में एक के बाद एक ताबडतोड वारदात हो रही है। आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के सेक्टर 16 में एक शू कंपनी में मैनेजर राहुल अपनी पत्नी ममता के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम को राहुल घर पर नहीं थे, उसी समय एक बाइक पर तीन बदमाश आए। वे ममता के घर में घुस गए और अंदर घुसते ही ममता से मारपीट करने लगे, इससे वह डर गई।
ज्वैलरी न बताने पर की गई मारपीट
बदमाशों ने ममता से ज्वैलरी और कैश के बारे में पूछा, उनके न बताने पर मारपीट की, बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया, इसके बाद अल्मारी और बक्से खंगाले, करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने लूटपाट की। ज्वैलरी लूटने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
कॉलोनी में लूट की वारदात से दहशत
कॉलोनी में सरेशाम लूट की वारदात से लोगों में दहशत है, बदमाशों ने लूटपाट की, लेकिन पडोसियों को भी पता नहीं चला। पुलिस मामले की छानबीर में जुटी है, जिससे बदमाशों को पकडा जा सके।

भाजपा नेत्री के साथ लूटपाट की कोशिश
आगरा में ज्वैलरी लेकर लौट रही भाजपा नेत्री बीच सडक बदमाशों से भिड गई, बदमाशों ने उनके गले पर झपटटा मारा, ज्वैलरी से भरा बैग छीनकर ले जाने लगे, भाजपा नेत्री के गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन बदमाश उनका गहनों से भरा बैग नहीं ले जा सके।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री मंजू गुप्ता कैलाशपुरी में रहती हैं। उनकी बेटी की शादी नौ जुलाई को हुई थी, उनकी बेटी को कुछ ज्वैलरी पसंद नहीं आई, वह मंगलवार दोपहर में नौकर नितिन शर्मा के साथ एक्टिवा से सेक्टर चार स्थित ज्वैलेरी शोरूम पर गई थी। उनके पास करीब डेढ लाख की ज्वैलरी और 10 हजार रुपये कैश थे। वे एक्टिवा से नौकर के साथ अपने घर कैलाश पुरी के लिए सेक्टर चार से निकली, उनके पीछे बदमाश लग गए। पदम प्लाजा के पास स्कूटी सवार बदमाश उनकी स्कूटी के करीब आए और एक बदमाश ने उनके गले पर झपटटा मार दिया। मंजू गुप्ता की गले की चेन टूट कर सडक पर गिर गई, इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथ में लगा पर्स खींचा, उन्होंने बैग नहीं छोडा और वह एक्टिवा से गिर गई। स्कूटी सवार बदमाश उनके पर्स को खींचने लगे और वह सडक पर घिसटती रही, लेकिन पर्स नहीं छोडा, इसे देख स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। घिरता देख बदमाश पर्स छोडकर भाग खडे हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!