Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Woman Doctor duped Rs 2 Lakh by Digital arrest, New Cyber crime in Agra, Known About Digital Arrest#Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Woman Doctor duped Rs 2 Lakh by Digital arrest, New Cyber crime in Agra, Known About Digital Arrest#Agra

272

आगरालीक्स …आगरा की महिला डॉक्टर को दो घंटे रखा, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस कमिश्नरेट का पहला मामला, वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बताते हुए मनी लॉड्रिंग के केस में शामिल होने की धमकी देकर दो लाख रुपये ट्रांसफर कराए।


आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डिजिटल अरेस्ट का पहला मामला सामने आया है। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक गल्र्स हॉस्टल में महिला डॉक्टर रहती है। 26 जुलाई को उनके पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। महिला डॉक्टर से कहा कि उनका खाता मनी लांड्रिंग के केस में रडार पर है, इसकी जांच चल रही है, आप जांच में सहयोग करें। इस पूरे मामले को गोपनीय रखें। फोन करने वाले ने महिला डॉक्टर से कहा कि वीडियो कॉल आपको लिया जाएगा और अधिकारी आपसे पूछताछ करेंगे। ( Agra Woman Doctor duped Rs 2 Lakh by Digital arrest, New Cyber crime in Agra, Known About Digital Arrest)


वीडियो कॉल काटते ही अरेस्ट करने पहुंच जाएगी टीम
इसके बाद महिला डॉक्टर को वीडियो कॉल पर लिया गया। दूसरी तरफ पुलिस की वर्दी पहले हुए लोग दिखाई देने लगे, जिससे यह महसूस हो कि किसी अधिकारी के कार्यालय से फोन किया जा रहा है। इसके बाद महिला डॉक्टर से वीडियो कॉल पर एक के बाद एक कई लोगों ने बात की, उनसे ट्रांजक्शन डिटेल पूछी गईं, आनलाइन ट्रांजक्शन के बारे पें पूछा, पूछा कि खाते में कितनी रकम हैं बताएं, उन्होंने रकम जांच होने तक अपने खाते से ट्रांसफर करने के लिए कहा और दो खातों में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। महिला डॉक्टर कुछ कहतीं तो उनसे कहा जाता कि जो पूछा जा रहा है उसका जवाब दें, नहीं तो यह समझा जाएगा कि आप जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और अरेस्ट कर लिया जाएगा।


नहीं काटने दी वीडियो कॉल
महिला डॉक्टर ने वीडियो कॉल के दौरान कमरे से बाहर जाने की कोशिश की लेकिन उनसे यह कह दिया गया कि पूछताछ के दौरान कहीं ना जाएं और किसी को इसकी जानकारी भी ना दें। करीब दो घंटे तक महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया और दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। महिला डॉक्टर ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। थाना सिकंदरा के प्रभारी का कहना है कि आगे की जांच के लिए साइबर सेल को पत्र लिखा गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!