Thursday , 4 June 2026
Home जॉब्स Agraleaks.com job alert: vacancies in UPPCL
जॉब्स

Agraleaks.com job alert: vacancies in UPPCL

271

आगरालीक्स… यूपी पावर कारर्पोरेशन में वैकेंसी निकली हैं, यूपीपीसीएल ने 2,585 असिस्‍टेंट और स्‍टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 30 दिसम्‍बर 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद – ऑफिस असिस्‍टेंट और स्‍टेनोग्राफर।
योग्‍यता – ग्रेजुएट की डिग्री।यूपीपीसीएल भर्ती, यूपीपीसीएल
स्थान – लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।
अंतिम तिथि – 29/30 दिसंबर 2016
परीक्षा की तारीख – जनवरी 2017 के सैकेण्‍ड वीक।
आयु सीमा – 21 से 40 वर्ष के बीच।

यूपीपीसीएल भर्ती – 2585 ऑफिस असिस्‍टेंट और स्‍टेनोग्राफर वेकेंसी –
महत्वपूर्ण तिथियां –

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख़ शुरू – 08/09 दिसंबर 2016
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29/30 दिसंबर 2016
लिखित परीक्षा की तिथि – जनवरी 2017 के सैकेण्‍ड सप्ताह।
विभाग – उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड

कुल पद – 2,585 पद
पद का नाम –
1- ऑफिस असिस्‍टेंट (ग्रेड- III) – 2296 पद
2- स्‍टेनोग्राफर (ग्रेड-तृतीय) – 259 पद
3- ऑफिस असिस्‍टेंट एकाउंटस (ग्रेड- III) – 30 पद

कैटेगिरी वाइज वेकेंसी डिटेल नीचे दिया गया है।
यूपीपीसीएल भर्ती योग्‍यता –

1- ऑफिस असिस्‍टेंट (ग्रेड-तृतीय): –
योग्‍यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पास होना चाहिए।
और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में प्रति मिनट 40 शब्द की स्‍पीड होनी चाहिए।

2- स्‍टेनोग्राफर (ग्रेड-तृतीय) –
योग्‍यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पास हो।
(A) हिन्दी आशुलिपि में प्रति मिनट 60 शब्दों की स्‍पीड होनी चाहिए।
(B) कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्‍पीड हो।

3- ऑफिस असिस्‍टेंट एकाउंटस (ग्रेड-तृतीय) –
योग्‍यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से उम्मीदवार कॉमर्स (B.Com) में स्नातक की डिग्री पास हो।
और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

आयु सीमा – उम्मीदवारों को आयु 01 जुलाई 2016 के आधार पर 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट – ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए छूट है।

वेतनमान – 5200-20200 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 2600

यूपीपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क – इस आवेदन पत्र के लिए सामान्‍य/ ओबीसी/ स्वतंत्रता सेनानी / भूतपूर्व सैनिक उम्‍मीदवारों के लिए 1000 रुपये, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 700 रुपये और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10 रुपये का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

भुगतान की विधि – उम्‍मीदवार डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या भारतीय स्टेट बैंक में चालान फार्म के माध्‍यम से शुल्‍क जमा कर सकते हैं।

यूपीपीसीएल भर्ती चयन प्रक्रिया –

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षण) और टंकण परीक्षा या आशुलिपि परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जॉब्स

Agra Live News: A free job fair will be held in Agra tomorrow, April 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क रोजगार मेला कल 24 अप्रैल को. देश की कई...

जॉब्स

Agra Live News: Job Fair on April 24. Companies will arrive to recruit for over 500 positions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईस्कूल से स्नातक पास युवाओं के लिए जॉब का अवसर....

जॉब्स

Admission Open: Airgo Academy in Agra is providing international level air hostess training to youth…#agranews

आगरालीक्स…एयरहोस्टेस बनना है तो आगरा में एयरगो एकेडमी युवाओं को दे रहा...

जॉब्स

Video News: A grand convocation ceremony was celebrated at the Fashion Salon Academy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फैशन सैलून अकैडमी में मनाया भव्य दीक्षांत समारोह. डायरेक्टर शिशिर...

error: Content is protected !!