आगरालीक्स …(देवेंद्र कुमार) …यूपी में आगरा से शुरू हुई भाजपा की सुनामी में विपक्ष ढह गया। भाजपा विधायक खुश न हों, इस बार विपक्ष पब्लिक है, गधे के ईद गिर्द घूमती राजनीति में अब पब्लिक विपक्ष की भूमिका में है। सदन में अवाज उठाने के बजाय क्षेत्र की समस्याओं के लिए पब्लिक विधायक के घर पहुंचेगी। उनसे काम का हिसाब लेंगे, अपनी समस्या के समाधान के लिए सवालों की बौछार करेंगे।
पहले चरण में आगरा से विधानसभा चुनाव का आगाज हुआ, लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर दिल खोलकर वोट दिए। नतीजतन आगरा में सभी नौ सीटों पर भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की, यूपी में भाजपा की 325 सीटें आई हैं। पूर्ण बहुमत वाली सरकार के सामने विपक्ष के रूप में सपा की सबसे ज्यादा 47 सीटें हैं, बसपा की 19 और कांग्रेस की सात सीटें और रालोद की एक सीट है। वहीहं, अन्य की चार सीटें आईं हैं। विपक्ष कमजोर है और भाजपा स्ट्रॉग ऐसा नहीं है।
पीएम मोदी ने भी दिए संकेत, जवाब मांगेगी पब्लिक
यूपी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया का सपना दिखाकर देश के सवा सौ करोड़ लोगों से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने अपनी गलतियों के लिए भी माफी मांगी. युवा और महिलाओं को अपने टार्गेट पर रखा और उन्हें लुभाने का भरसक प्रयास किया. इस कड़ी में उन्होंने सबसे ज्यादा जोर गरीब पर दिया. “चुनाव में कौन जीता, कौन हारा, मैं इस दायरे में सोचने वालों में से नहीं हूं. चुनाव का नतीजा हमारे लिए जनता जनार्दन का पवित्र आदेश होता है. जीत के फल के बाद और अधिक नम्र होना हमारी जिम्मेदारी है. सत्ता जनता की सेवा करने का एक अवसर होती है.” प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान से स्पष्ट है कि उनकी निगाह उस वर्ग को भी अपने पक्ष में करने की है जो अभी भी उनसे कटा हुआ है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को हिदायत भी दी.
आगरा में विधायकों को यह करना होगा
सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण व अतिक्रमण
पुलिसिंग की समस्या
गर्मी में पानी की समस्या रहती है
सरकारी इलाज मिलता नहीं है और निजी इलाज महंगा है
कान्वेंट में पढाई के नाम पर फीस वसूली जा रही है
Leave a comment