Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स BSP supporters alleges EVM manipulation in Agra, Highway Jam
बिगलीक्स

BSP supporters alleges EVM manipulation in Agra, Highway Jam

128

आगरालीक्स…. आगरा में ईवीएम में छेडखानी के आरोप लगाते हुए बडा प्रदर्शन, हाईवे पर लगाया जाम, लोगों का कहना है कि हमारा वोट कहां चला गया, एत्मादपुर सीट पर ईवीएम में धांधली हुई है। इसके चलते ही बसपा के बजाय भाजपा की जीत हो गई।
आगरा के टेढी बगिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह जाटव और मुस्लिम समाज के लोगों ने आगरा अलीगढ हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि हमारा वोट कहां चला गया, ईवीएम में धांधली नहीं होती तो बसपा प्रत्याशी जीत जाता, भाजपा प्रत्याशी राम प्रताप चौहान को 1 35 लाख वोट कैसे मिल गए, पिछले चुनाव में भाजपा के ही राम प्रताप चौहान को 50 हजार वोट ही मिले थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।

bloom adv
ईवीएम कैसे करती है काम
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ईवीएम में एक कंट्रोल यूनिट होती है. एक बैलट यूनिट और 5 मीटर की केबल. मतदाता को अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने दिया बटन दबाना होता है और एक वोट लेते ही मशीन लॉक हो जाती है. इसके बाद सिर्फ नए बैलट नंबर से ही खुलती है. एक मिनट में ईवीएम में सिर्फ 5 वोट दिए जा सकते हैं.
ईवीएम पिछले 15 सालों से भारत में इलेक्शन का हिस्सा बनी हुई है.
ईवीएम को हैक करने की दी जा चुकी है धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईवीएम मशीनों को हैक करने के लिए कई बार धमकी दी जा चुकी है. सिर्फ भारत ही नहीं कई देशों में ये हुआ है. हैकरों ने ईवीएम रिजल्ट बदलने से लेकर वोटरों की जानकारी जगजाहिर करने तक की घमकी दी है. इसके अलावा, सिर्फ सिक्योरिटी के लिए ईवीएम का इलेक्शन सॉफ्टवेयर भी बदला जा चुका है. हालांकि, इसके बाद भी ईवीएम को हैक करना काफी आसान है.
पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति ने कहा साबित नहीं किए जासके आरोप
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति का कहना है कि , “जो मशीन भारत में इस्तेमाल की जाती है, वो मज़बूत मशीनें हैं और मुझे नहीं लगता कि उन्हें हैक किया जा सकता है.”
उन्होंने कहा, “ऐसा हो सकता है कि पोलिंग बूथ पर मशीन चलाने वाले ठीक से इसे चला ना पाएं लेकिन मतदान से पहले इन मशीनों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ता है.” “इससे पहले भी कई लोगों ने ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, लेकिन अदालत में ये आरोप साबित नहीं किए जा सके और सुप्रीम कोर्ट ने मामले को ख़ारिज कर दिया था.”
कुछ देशों में ईवीएम की गई बैन
जर्मनी ने ईवोटिंग को असंवैधानिक कहा था क्योंकि इसमें पारदर्शिता नहीं है.
इटली ने इसलिए ईवोटिंग को खारिज कर दिया था क्योंकि इनके नतीजों को आसानी से बदला जा सकता है.
नीदरलैंड ने पारदर्शिता ना होने के कारण ईवीएम बैन कर दी थी.
आयरलैंड ने 3 साल की रिसर्च कर के बाद सुरक्षा और पारदर्शिता का कारण देकर ईवीएम को बैन कर दिया था.
जर्मनी ने ईवोटिंग को असंवैधानिक कहा था क्योंकि इसमें पारदर्शिता नहीं है.
इटली ने इसलिए ईवोटिंग को खारिज कर दिया था क्योंकि इनके नतीजों को आसानी से बदला जा सकता है.
यूएस- कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों ने ईवीएम को बिना पेपर ट्रेल के बैन कर दिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

बिगलीक्स

Agra News Live: SNMC, Agra Junior Doctor donate Platelets for high risk Pregancy

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन में में हाई रिस्क प्रिग्नेंसी में सिजेरियन...

error: Content is protected !!