आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) आगरा की हवा हुई बहुत जहरीली. शनिवार रात दस बजे एक्यूआई 879 तक पहुंचा. शहर के ये इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषण के मारे
आगरा की हवा इस समय जहरीली हो गई है. शहर का एक्यूआई शनिवार रात दस बजे तक 879 तक पहुंच गया. ये बहुत खतरनाक स्तर है. दमा रोगियों के साथ अन्य मरीजों के लिए भी बहुत नुकसानदायक है. दिवाली की रात को भी शहर का एक्यूआई 880 तक पहुंचा था जबकि सामान्य वातावरण के लिए एक्यूआई 50 तक होना चाहिए.
शहर के ये इलाके सबसे ज्यादा प्रदूषित
यूं तो पूरे शहर में ही हालात इस समय चिंताजनक हैं लेकिन शहर के संजय प्लेस, शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, ताजनगरी के साथ—साथ दयालबाग में हवा काफी खराब है. ये इलाके शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित नजर आए.
