आगरालीक्स…(6 November 2021 Agra News) आगरा में हुआ श्री गोवर्धन कथा का आयोजन. गोवर्धन महाराज की महिमा व अन्य लौकिक कथाओं का हुआ वर्णन….
होटल शिवम इन में हुआ आयोजन
आवास विकास सेक्टर 3 में स्थित होटल शिवम इन में राजाधिराज श्री गोवेर्धन कथा का आयोजन किया गया। गोवेर्धन कथा के कथाकार पं मुकेश शर्मा (श्री मारुति नंदन की चरण रज) के मुखविद से श्री गोवर्धन महाराज की महिमा लीला व अन्य लौकिक कथाओं का वर्णन किया गया। महाराज जी के द्वारा दैनिक जीवन में घटित होने वाले दृष्टांतो के माध्यम से ईश्वर व भक्त के संबंधों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अथितियों के रूप में पधारे विधायक पुरषोत्तम खण्डेलवाल, जितेंद्र शर्मा फोजी, श्यामवीर सिंह, सुषमा जैन, प्रताप सिंह गुर्जर, पारसार्थी शर्मा, मनीष अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। कथा का आयोजन होटल शिवम इन के स्वामी लक्ष्मी नारायण (मुक्खागढ़ वाले) द्वारा किया गया।

