आगरालीक्स…(Agra News 19th July )आगरा से एयर कनेक्टिविटी अनलॉक हो गई। खुशनुमा मौसम के बीच अहमदाबाद से पहली फ्लाइट दो घंटे में आगरा पहुंची। चेहरे खिल उठे खेरिया एयरपोर्ट से 78 यात्रियों ने आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट ली।
आगरा में कोरोना की दूसरी लहर थम गई है, इसके साथ ही एयर कनेक्टिविटी भी अनलॉक हो गई। सोमवार सुबह आठ बजे अहमदाबाद से फ्लाइट ने उडाई भरी और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट पहुंच गई।
चेहरे पर मुस्कुराहट, 55 यात्री अहमदाबाद से आगरा आए
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट पहुंची, खेरिया एयरपोर्ट पर कर्मचारी पीपीई पहनकर खडे हुए थे, उन्होंने यात्रियों का स्वागत किया, इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पहली फ्लाइट से अहमदाबाद से आगरा 55 यात्री पहुंचे।
आगरा से 78 यात्रियों ने अहमदाबाद के लिए फ्लाइट पकडी
खेरिया एयरपोर्ट पर अहमदाबाद आगरा फ्लाइट 20 मिनट रुकी, यहां से 10 बजकर 30 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई। आगरा से 78 यात्री फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए गए।
यात्रियों का किया गया आरटीपीसीआर टेस्ट
खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचते ही एयरपोर्ट कर्मचारियों ने यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर ए अंसारी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। कर्मचारियों को पीपीई किट दी गई है। यात्रियों को रिपोर्ट आने तक घर पर ही आइसोलेट होने को कहा गया है।

सप्ताह में तीन दिन चलेगी अहमदाबाद आगरा फ्लाइट
एयरपोर्ट डायरेक्टर एअंसारी ने बताया कि इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ही चलेगी।
यह है किराया
एयरपोर्ट डायरेक्टर ए अंसारी ने बताया कि इसका सेवर किराया 2799 रुपये है।
अब मुंबई—आगरा फ्लाइट का इंतजार
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इंडिगो अब 21 जुलाई से मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट शुरू करेगी। इससे आगरा की मुंबई से एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे कारोबारियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी।
मुंबई—आगरा—मुंबई फ्लाइट का यह होगा समय
मुंबई से फ्लाइट संख्या 6E 828•A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा को रवाना होगी। यह दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पर आएगी। यहां 30 मिनट रुकेगी। इसके बाद आगरा से फ्लाइट संख्या 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर मुंबई रवाना होगी। यह मुंबई दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी।
जानें मुंबई का किराया और शेड्यूल
ए अंसारी ने बताया कि आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है। सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट जाएगी। आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को जाएगी।