आगरालीक्स… बुलेट ट्रेन कब स्पीड पकड़ेगी, अब तक कितना काम हो चुका है पूरा, कहां पर अभी मामला अटका हुआ है। इसकी जानकारी अब रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है
पीएम की अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम
बुलेट ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय रेलवे बुलेट ट्रेन के सपने को पूरा करने का काम तेजी से कर रहा है। पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद- मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। इस बारे मे रेलवे ने ट्वीट कर जो ताजा अपडेट दिया है।

भूमि अधिग्रहण
गुजरात में 98.8 प्रतिशत,
डीएनएच 100 प्रतिशत,
महाराष्ट्र में 75.25 प्रतिशत
(काम पूरा हो चुका है।)
कार्य की प्रगति
162 किलोमीटर पाइलिग का काम पूरा
79.2 किलोमीटर घाट का काम पूरा
बुलेट ट्रेन की स्पीड होगी 320 किमी
साबरमती से पैसेंजर टर्मिनल हब का काम पूरा होने वाला है।
अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। 508 किमी की दूरी दो घंटे 58 मिनट में पूरे करेगी।
ई-5 सीरीज की बुलेट ट्रेन का निर्माण हिताची और कावासाकी हेवी इंडस्ट्री द्वार किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन के 12 स्टेशन होंगे, जिसमें आठ गुजरात में और चार महाराष्ट्र में। देश मे बुलेट ट्रेन की आधारशिला 14 सितंबर 2017 में पीएम मोदी और जापान के तत्तकालीन पीएम शिंजेआबे ने रखी थी।