Wednesday , 23 September 2026
Home हेल्थ AIDS patients three times higher than Government figure in Agra
हेल्थ

AIDS patients three times higher than Government figure in Agra

191

आगरालीक्स ….सरकारी आंकड़ों से तीन गुना अधिक हैं एड्स रोगी, जो सामाजिक कारणों की वजह से अपनी पहचान को गोपनीय रखे हुए हैं और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यह खुलासा प्रदेश भर में एड्स की दवाओं की बिक्री और सरकारी अस्पतालों में रजिस्टर्ड एड्स रोगियों की संख्या में प्राप्त अंतर से प्राप्त हुए हैं। भारत जैसी अधिक जनसंख्या वाले देश में जागरूकता क् अभाव में यह गोपनीयता खतरनाक साबित हो सकती है।
यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी राकेश अग्निहोत्रा ने आईएमए द्वारा विश्व एड्स दिवस पर आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम गोष्ठी में दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2016 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आगरा जिले में 2874 एड्स रोगी इलाज ले रहे हैं। हालांकि पिड़ित लोगों की संख्या इससे इससे कहीं अधिक है। क्योंकि सरकारी दस्तावेजों की तुलना में एड्स की दवाओं की बिक्री तीन गुना अधिक हो रही है। आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर ने कहा कि डॉक्टर का काम इलाज करना ही नहीं है। बीमारी की रोकथाम और लोगों को जागरूक करना भी है, यह काम आईएमए द्वारा किया जा रहा है। डॉ अरविंद यादव ने बताया कि एड्स

hiv 2
रोगियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। डॉक्टर एड्स का इलाज कर सकते हैं, समाज एचआईवी पॉजिटिव को हौसला दे सकता है और युवा लोगों को जागरूक कर सकते हैं। यह एक साथ हो तो एड्स से लडी जा रही जंग जीती जा सकती है। मुख्य अतिथि आगरा कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा पीढी को एड्स की जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। आईएमए सचिव मुकेश गोयल ने सभी का स्वागत किया। रवि स्कूल ऑफ नर्सिंग और आगरा कॉलेज के एनसीसी कैडेटस ने आगरा कॉलेज से शहीद स्मारक तक जागरूकता रैली निकाली। साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ राजकुमार गुप्ता ने संचालन किया। कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल, डॉ जेएन टंडन, डॉ शमी कालरा, डॉ अशोक शर्मा, डॉ गीता यादव, डा विक्रम अग्रवाल, डॉ. अरविन्द गुप्ता, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. अरुण जैन, डॉ. रामबाबू हरित, रवि स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य सरोज आदि मौजूद रहे।

इस तरह फैलता है एचआईवी संक्रमण
असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से
संक्रमित व्यक्ति का खून स्वस्थ्य व्यक्ति में चढाने से
एचआईवी पॉजिटिव महिला से उसके बच्चों में

एड्स रोगियों के लिए काम रही संस्थाओं का किया सम्मान
आगरा। इस मौके पर एड्स पीड़ितों के लिए काम कर रही संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। जन चेतना सेवा समिति के डॉ. वाईएस परमार व पॉजिटिव पीपुल वेलफेयर सोसायटी के महफूज खां को शॉप पहनाकर सम्मानित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A workshop organized under the joint auspices of the IIHP Agra Unit and Homeopathy Development Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुटे 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ. कहा—स्वास्थ बजट का...

हेल्थ

Agra News: A coin that had been lodged in the food pipe of a 4-year-old child for five days was safely removed via endoscopy at S.N. Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 4 साल के मासूम ने निगल लिया 5 रुपये का...

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

error: Content is protected !!