आगरालीक्स …आगरा में डीजी पर डांस कर पत्नी को उसके पति ने ही गोली मार दी, इससे खलबली मच गई, गोली युवती के पेट में लगी है, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मलपुरा के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था, इसी बीच गोली की आवाज से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस महिला के गोली लगी है वह भांडई ससुराल से अपने मायके मलपुरा में अपने पति के साथ आई थी। वह रात करीब 10 बजे महिला डीजे पर डांस को पहुंच गई। परिवार के अन्य लोग भी डांस कर रहे थे, उसका पति भी वहां पहुंच गया, वह परिवार के दूसरे लोगों के साथ पत्नी को डांस करता देख आपा खो बैठा। लाइसेंसी पिस्टल हाथ में लेकर डीजे पर चढ़ गया। लोगों को धक्का मारकर हटा दिया, इसके बाद पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के दाहिनी ओर पेट में लगी है। लहूलुहान महिला डीजे पर गिर गई।
Leave a comment