Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Plan to kidnap Groom, 2 arrested in Agra
टॉप न्यूज़

Plan to kidnap Groom, 2 arrested in Agra

आगरालीक्स ….आगरा में सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को विदा होते ही किडनैप करने की प्लानिंग कर ली, लेकिन वह दुल्हन को किडनैप करने से पहले पकडा गया।

हरीपर्वत पुलिस बुधवार आधी रात के बाद घटिया आजम खां चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। उन्होंने चार-पांच युवकों को चौराहे पर टहलते देखा। शक होने पर पूछताछ के लिए टोका, तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके मनीष चंद निवासी मस्ता की बगीची और बॉबी निवासी बल्केश्वर को घेराबंदी करके दबोच लिया। उनके साथी स्कॉर्पियो से भाग निकले। तलाशी में तमंचे मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, मनीष और बॉबी ने पुलिस को बताया कि वह दुल्हन को अगवा करने आए थे।
दूसरे युवक से शादी करने पर किडनैप करने की प्लानिंग
परिचित मुकेश बल्केश्वर क्षेत्र निवासी एक युवती से जबरन शादी करना चाहता था। युवती के इन्कार के बावजूद वह अड़ा था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। बताते हैं इस पर सिरफिरे ने युवती को मंडप से अगवा करने की धमकी दे डाली। बुधवार को एमएम गेट क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह में उसकी शादी थी। दुल्हन को फेरों के बाद घटिया आजम खां चौराहे से होकर जाना था। उसे स्कॉर्पियो से लेकर भागने की तैयारी थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Is 60 Shops and Hotel of Raja ki Mandi Market demolish, team start, Revenue Department team measurement…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, क्या आगरा के राजा की मंडी मार्केट में ध्वस्त हो...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police arrested the friend accused of murdering the youth, two others are wanted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. दोस्त ही निकला कातिल. गला दबाकर...

टॉप न्यूज़

Agra local News: 100 free surgeries were performed in a year at SIMS, Agra in the memory of late Dr. Ajay Prakash and late Dr. Divya Prakash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश...

error: Content is protected !!