Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Woman forced for 3 time abortion for boy child birth in Agra, FIR lodged
बिगलीक्स

Woman forced for 3 time abortion for boy child birth in Agra, FIR lodged

140

आगरालीक्स… आगरा में दो बेटी होने के बाद युवती को जेठ के कमरे में भेज दिया, जिससे उसके बेटा हो जाए, इसके बाद ननदोई के कमरे में सुला दिया, कोख में बेटी होने पर तीन बार गर्भपात कराया। युवती के गंभीर आरोप के बाद गर्भपात कराने, रेप, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र की युवती थाने के चक्कर लगा रही थी, पुलिस ने दहेज उत्पीडन में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। इस पर विवाहिता युवती एडीजी अजय आनंद के पास पहुंच गई। एडीजी जोन के निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। विवाहिता युवती ने मुकदमे में लिखाया है कि नौ फरवरी 2013 को उसका निकाह हुआ था। वह तीन बार गर्भवती हुई। पति ने अल्ट्रासाउंड कराया। तीनों बार कोख में बेटी थी। कोख में ही बेटी की हत्या के लिए तीन बार गर्भपात कराया गया।
अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार के बाद हुई दो बेटियां
युवती चौथी बार गर्भवती हुई, पति ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा जिससे पता चल जाए कि कोख में बेटा है या बेटी। युवती ने अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार कर दिया। युवती ने बेटी को जन्म दिया। युवती पांचवी बार गर्भवती हुई, इस बार भी उसने अल्ट्रासाउंड कराने से इन्कार कर दिया और युवती ने बेटी को जन्म दिया। युवती का आरोप है कि बेटी होने पर उसके पति ने उसे बेहरमी से पीटा, वह अपनी बेटियों को बहुत प्यार करती है।
जेठ और ननदोई के साथ सुला दिया
युवती का आरोप है कि ससुरालीजनों चाहते हैं कि उसकी कोख से बेटा जन्म ले, इसके लिए उसके साथ एक जनवरी 2018 को जेठ ने रेप किया, उसने विरोध किया। ससुरालीजनों ने उसे चुप रहने की धमकी दी। दो मई 2018 को ननदोई ने रेप किया। ससुराल में उसकी किसी ने नहीं सुनी। ससुराल से निकलने के लिए उसने मायके सूचना कराई। उसके भाई उसे लेने आए। उनके साथ मारपीट की गई। युवती केा मुकदमे के लिए उसे चक्कर काटने पड़े। उसने एडीजी से शिकायत की। उन्होंने थाने भेजा। पुलिस ने थाने में तहरीर में दहेज उत्पीड़न की बात लिखाई। उसने इसकी फिर शिकायत की। उससे दोबारा तहरीर ली गई। ससुरालीजनों के खिलाफ गर्भपात, दुराचार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!