आगरालीक्स… आगरा और मथुरा में आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। बुधवार को आगरा के कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा डॉग स्कॉवाइड के साथ जांच की गई। आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर आने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान को उड़ाने की आतंकी धमकी के बाद अलर्ट किया गया है। आगरा और मथुरा में सुरक्षा बढा दी गई है, संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशनों के साथ ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है।
फाइल फोटो