Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Almond prices increased in Corona
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

Almond prices increased in Corona

166

आगरालीक्स…। कोरोना काल में सबसे ज्यादा बादाम का रुतबा बढ़ा है। मेवों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रही है। जानिए अब क्या हुई कीमत…

आगरालीक्स…(22 July Agra News)। कोरोना काल में सबसे ज्यादा बादाम का रुतबा बढ़ा है। मेवों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रही है। जानिए अब क्या हुई कीमत…

बढ़ गया बादाम का रुतबा
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक लोग संक्रमित हुए। बीमार होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेवे खाने का सुझाव दिया। लोग आयुर्वेद की तरफ गए तो वहां भी सूखे मेवे से इम्युनिटी बढ़ाकर बीमारी को खत्म करने की बात कही गई। ऐसे में बादाम का रुतबा बढ़ गया। मांग बढ़ने लगी। तकरीबन हर घर में बादाम पहुंचा। फिर क्या था, मांग ज्यादा होते ही तेजड़िए और अधिक सक्रिय हो गए।

करीब 40 फीसदी तक बढ़ी मांग
किराना डीलर अशोक कुमार लालवानी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बाजार की मांग 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके साथ ही सहालगी सीजन ने मांग को और ऊंचाई पर पहुंचाया। ऐसे में बादाम मिंगी पर महंगाई बढ़ी। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले तक कीमतें काफी सामान्य थीं।

अफगानिस्तान से कम आया माल
किराना डीलर अशोक कुमार लालवानी ने बताया कि अफगानिस्तान से इस बार आमद कुछ कमजोर रही। ऐसे में बादाम महंगा होने का यह भी कारण है। उन्होंने यह भी बताया कि
इस बार का सहालग लॉकडाउन के कारण प्रभावित रहा। ऐसे में दुकानदारों ने स्टॉक तब सीमित रखा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकों ने सूखे मेवे खाने की सलाह दी। इसका असर मांग पर पड़ा और आपूर्ति से ज्यादा मांग होने लगी।

किराना डीलर अशोक कुमार लालवानी

मुनक्का और मखाना में भी तेजी
अशोक कुमार लालवानी ने बताया कि मुनक्का और अंजीर भी 25 फीसदी तक महंगे हो गए है। मखाना भी 100 रुपये किलो महंगा हुआ है। काजू और पिस्ता पर भी तेजी आई है। कारोबारियों का कहना है कि अब त्योहारी सीजन आ रहा है। ऐसे में सूखे मेवों की कीमत और बढ़ सकती है।

ये रही कीमतें
मौजूदा कीमत दो महीने पहले के रेट
बादाम मिंगी 725-800 525-600
मखाना 700-740 650-700
मुनक्का 620-700 480-550
अंजीर 600-750 800-1000
काजू टुकड़ा 520-540, 450-480
काजू साबुत 720-820 700-780
पिस्ता मिंगी 1800-2000 1500-1700

डायटीशियन डॉ. सोनल भार्गव

बादाम संपूर्ण आहार है
डायटीशियन डॉ. सोनल भार्गव ने बताया कि बादाम में विटामिन्स ए और ई होता है। यह त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंटस इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। बादाम में काफी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम भी होता है। फाइबर और मैग्नीशियम से निचले ब्लड शुगर को सही होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करती है। मिनरल्स और विटामिंस रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। ये रक्त से कोलेस्ट्रॉल एलडीएल को हटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर कहें तो यह संपूर्ण आहार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!