आगरालीक्स ..आगरा में अलान गर्ल पुस्तक का विमोचन हुआ। असफलता किसी भी क्षेत्र में मिले, उससे निराश होने के बजाय उसे अपना हथियार बनाना चाहिए। कुछ ऐसा ही संदेश देती है लेखक रवि कुमार की पहली पुस्तक अलॉन गर्ल। कॉमेडी और इमोसन से भरपूर इस पुस्तक का विमोचन होटल गोवर्धन में किया गया।
आगरा कॉलेज के डॉ. एनके घोष, आरबीएस कॉलेज की डॉ. चंद्रा सिंह, सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज के डॉ. शैलेन्द्र सिंह व बृज खंडेलवील जी व श्रवण कुमार ने पुस्तक का विमोचन कर लेखक को पहली पुस्तक के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। लेखक रवि कुमार ने पुस्तक के बारे में बताते हुआ कहा कि यह एक ऐसे इंजीनियर लड़के की कहानी है, जिसे प्यार में असफलता मिलती है और दोस्तों के बीच मजाक का पात्र बन जाता है। लेकिन वह निराश होने के बजाय सर्व शिक्षा अभियान को अपना मिशन बनाता है। सड़क किनारे भीख मांगने और काम करने वाले बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाता है और उनके हाथ से भीख का कटोरा छुड़ाकर पेन और पुस्तक थमानने में सफल भी होता है। आगरा जिले के गांव रायभा में जन्मे रवि कहते हैं, सूरज (अलोन गर्ल का मुख्य पात्र) को अपना प्यार वापस मिलता है या नहीं यह सस्पेंस है। वह संदेश देते हुए कहते हैं कि जिस काम को हम दिल से और खुश होकर करते हैं, उस काम में हमें कोई नहीं हरा सकता।