Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Amanmani accused of murdering his wife Sara, FIR lodged
agraleaks

Amanmani accused of murdering his wife Sara, FIR lodged

aman 2
आगरालीक्स…… मेरी बेटी सारा की शादी 7 जुलाई 2013 को पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे अमनमणि त्रिपाठी से हुई थी। शादी के छह महीने बाद अमनमणि   सारा के साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। एक दिन अमन सही रास्ते पर आ जाएगा,
इसी उम्मीद के साथ वह उसका उत्पीडऩ सहती रही। एक दिन सारा ने उन्हें अपने साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की। 9 जुलाई 2015 को सारा के भाई सिद्धार्थ के फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन किया कि सिरसागंज में सारा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद उनके फोन पर अमन का फोन आया और कहा कि हादसे में सारा की मौत हो गई है। इससे वह स्तब्ध रह गईं और पुत्री की हत्या की आशंका को सही समझने लगी। जब वह फीरोजाबाद पहुंची और देखा तो अमन के शरीर पर कहीं भी चोट के निशांन नहीं थे। इस तरह के हादसे को देख वह आश्चर्यचिकत थीं। उन्हें पुत्री की हत्या की आशंका होने लगीं।
सारा की मां सीमा की तहरीर पर फीरोजाबाद पुलिस ने पति अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमनमणि के साथ उसके मां-बाप को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!