Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Ambedkar & Deendayal Upadhyaya Statue row in Agra: MP Chaudhary babulal & Mayor Naveen Jain oppose each other
बिगलीक्स

Ambedkar & Deendayal Upadhyaya Statue row in Agra: MP Chaudhary babulal & Mayor Naveen Jain oppose each other

119

आगरालीक्स… आगरा के भाजपा से मेयर नवीन जैन और सांसद चौ. बाबूलाल आमने-सामने आ गए हैं। मेयर ने सांसद को पार्षद का चुनाव जीतने और निगम के नियम-कायदे सीखने की नसीहत दी तो सांसद बाबूलाल ने कहा कि गली-कूंचे का चुनाव नवीन जैन लड़ें, मुझे तो जनता ने देश की सर्वोच्च पंचायत में आवाज उठाने के लिए भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा नगर निगम में लगवाई जाए।
आगरा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 15 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि नगर निगम परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की दो प्रतिमा लगी हैं। आंबेडकर की एक प्रतिमा को वहां से हटाकर अन्य किसी उपयुक्त स्थान स्थापित करने और उस स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी। इस पर
संस्कृति निदेशालय को डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने भेजी रिपोर्ट में कहा कि नगर निगम में 50 वाई 50 मीटर का पार्क है, इसके दक्षिण और पश्चिम दिशा में डॉ भीमराव आंबेडकर की दो प्रतिमाएं हैं। ये प्रतिमाएं 81 पार्षदों के सहयोग से स्थापित की गईं थी, इसमें से एक प्रतिमा को हटाया जाता है तो तो उनके साथ ही डॉ भीमराव आंबेडकर के प्रति विशेष रूप से आस्था रखने वाले समुदायों द्वारा विरोध किया जाएगा। ऐसे में नगर निगम की आख्या और कानून ​व्यवस्था को देखते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नहीं हटाए जाने की संस्तुति की जाती है। साथ ही नगर निगम बोर्ड द्वारा नगर निगम पार्क में आंबेडकर की दोनों प्रतिमाओं को हटाए बिना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रस्ताव पारित होता है तो जिला प्रशासन को आपत्ति नहीं है।
सांसद चौधरी बाबूलाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई
इस विवाद के बाद फतेहपुर सीकरी से भाजपा से सांसद चौधरी बाबूलाल ने नगर निगम परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई है, उनके विरोध में भाजपा से मेयर नवीन जैन आ गए हैं।
सांसद बाबूलाल और मेयर नवीन जैन आमने सामने

mayor 5

मेयर नवीन जैन ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय में उनकी गहरी श्रद्धा है। उनकी प्रतिमा के लिए शहर में बेहतर स्थान तलाशा जा रहा है, मगर सांसद द्वारा कहा गया बयान सही नहीं है। वे जबरन प्रतिमा लगवाने की बात कर रहे हैं, मगर शायद उन्हें यह नहीं पता कि शहर में किसी भी तरह की प्रतिमा लगाए जाने के लिए पहले प्रस्ताव निगम सदन में आता है। यहां पास होने के बाद प्रतिमा लगती है। उन्होंनें यह भी कहा कि अगर सांसद जी को जानकारी नहीं है तो वे पहले पार्षद का चुनाव जीतकर सदन में आए और यहां बैठकर नियम सीखें।
मेयर के बयान पर सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि हमें कोई नियम-कानून पढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम तो सिर्फ इतना जानते हैं कि जिस नियम से निगम में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गईं, उसी कानून के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाई जाए। चौ. बाबूलाल ने कहा कि जो लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का विरोध कर रहे हैं, वो सच्चे भाजपाई हो ही नहीं सकते। उन्होंने यहां तक कहा कि नवीन जैन शायद भूल गए कि वो डा. अंबेडकर नहीं बल्कि भाजपा और पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों के कारण मेयर बने हैं। मेयर हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि निगम में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा स्थापित हो।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

error: Content is protected !!