Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Anarase, the sweet of Sawan in Agra, you will also go crazy for the crunchy and sweet taste
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्ससिटी लाइव

Anarase, the sweet of Sawan in Agra, you will also go crazy for the crunchy and sweet taste

202

आगरालीक्स…आगरा में आपने सावन की मिठाई अनरसे, क्या आपने खाए हैं? मीठे कुरकुरे अनरसे के स्वाद के आप भी हो जाएंगे दीवाने। दुकानों पर बनने लगे कम। घर में भी बना सकते।

उत्तर भारत खासकर राजस्थान की पसंदीदा मिठाई

आगरा में सावन के महीने में घेवर तो हर मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर तरह-तरह का मिल जाएगा लेकिन अनरसे (इनरसे) बहुत कम दुकानों पर मिलेंगे। उत्तर भारत खासकर राजस्थान में इस मिठाई का खासा क्रेज है।

कीमत में कम और स्वाद में बेमिसाल

आगरा में काफी ढूंढने पर फुलट्टी बाजार में अशोक मिष्ठान्न की दुकान पर अनरसे बिकते हुए मिले। दुकान पर देशी घी का घेवर और फैनी के साथ अनरसे भी रखे थे। इसके अलावा राजामंडी में ओमी लाला के यहां भी सावन में अनरसे बनते हैं। सदरभट्टी, शाहगंज की कुछ दुकानों पर अनरसे मिल जाएंगे।

चावल और तिल से बनाए जाते

अनरसे चावल और तिल से बनाए जाते हैं। देसी घी अथवा मूंगफली के तेल में सेंका जाता है। इसी के हिसाब से कीमत होती है। दुकानों पर मूंगफली के तेल में सेंके जाने वाले अनरसे 240 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। शहर कुछ ठेल वाले भी सवान के महीनों में शाम के समय अनरसे बेचते हैं।

अनरसे के शौकीनों की हो गई है कमी

अनरसे की बिक्री कम होने के बारे में इसके खाने के शौकीन लोगों का कहना है कि इसमें मेहनत ज्यादा लगती है और खाने वाले कम हो गये हैं, जिससे दुकानदार भी बनाने से कतराते हैं।

पूर्वांचल में भी खासा क्रेज

पूर्वांचल में अनरसे को लेकर एक कहावत मशहूर है कि- हे भगवान बरसा, हम खाई अनरसा।

इसके बारे में कहा जाता है कि जब बारिश नहीं होती है तो लोग इस कहावत का आज भी इस्तेमाल कर लेते हैं।

अनरसे बनाने का तरीका

तीन दिन तक भिगोकर रखने पड़ते हैं साफ चावल

सबसे पहले अच्छे किस्म के चावल को साफ करने के बाद धोकर तीन दिन तक भिगोकर रख दिया जाता है। इस दौरान हर 24 घंटे के बाद पानी को बदलकर साफ पानी भर दिया जाता है।

तीन दिन बाद फिर सुखाए जाते हैं चावल

तीन दिन बाद एक बार फिर चावलों को धोने के बाद चावलों को सूती कपड़े पर छायादार जगह पर सूखने के लिए ऱख दिया जाता है।

दरदरा पीसने के बाद, बूरा, देसी घी, दही मिलाकर गूंथे

धुले हुए चावलों का पानी सूख जाए और नरम बने रहे तो उसे दरदरा पीस लिया जाता है। इसके बाद बूरा, दही, देशी घी को चावल के आटे में मिलाकर थोड़े पानी की मदद से आटे की तरह गूंथ लिया जाता है।

इस आटे को फिर 12 घंटे तक गीले कपड़े में ढंकर रखें

इसके बाद इस आटे को फिर गीले कपड़े से ढ़कर करीब 12 घंटे तक नरम होने के लिए रख दिया जाता है। इसके बाद अनरसे बनने की प्रक्रिया शुरू होती है।

इस तरह बनाएं कुरकुरे मीठे स्वादिष्ट अनरसे

इसमें आटे की छोटी-छोटी गोलियां की लोई बनाएं, (मूंग की दाल की मंगोड़ी की बराबर ) इन पर तिल लपटें और देसी घी अथवा नारियल के तेल में इसे धीमी आंच पर तलें और सुनहरा रंग होने तक तलते रहें, तो इस तरह तैयार हो जाएंगे आपके कुरकुरे मीठ़े अनरसे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!