आगरालीक्स…. आगरा के एक हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, आक्रोशित लोगों को हॉस्पिटल में तोडफोड से पुलिस ने रोका, इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित विनायक हॉस्पिटल में 26 वर्षीय ममता पत्नी सुनील निवासी बिचपुरी को 15 जून को भर्ती कराया। यहां आॅपरेशन से म्रत बच्ची ने जन्म लिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने कहा था कि दोनों में से एक की जान बच सकती है, इसके बाद आॅपरेशन किया गया, आॅपरेशन के बाद ममता की भी तबीयत बिगडती चली गई। 5 यूनिट ब्लड चढने के बाद भी मरीज की तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
स्टाफ ने डॉक्टर नहीं बुलाए
परिजनों का आरोप है कि शनिवार की रात को ममता की तबीयत बिगडने पर स्टाफ ने डॉ सीमा सिंह को नहीं बुलाया, रविवार सुबह आठ बजे मौत हो गई, परिजनों ने हंगामा किया।
थाने में दी तहरीर
आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल घेर लिया, पुलिस फोर्स भी पहुंच गया, आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया गया। परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी है। इस मामले में डॉक्टर सीमा सिंह से वार्ता नहीं हो सकी है।
