आगरालीक्स… आगरा में अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा से अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी, एसएसपी अमित पाठक ने नया अभियान चलाया है, नगर निगम से अतिक्रमण हटाने के लिए चले अभियान की लिस्ट ली, अब वे खुद संबंधित थाना क्षेत्र प्रभारी के साथ निरीक्षण कर रहे हैं। दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा रही है, इसके बाद सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन अगले दिन दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। बुधवार को एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण की सूची लेकर जांच की। यहां हरीपर्वत से मदिया कटरा रोड तक पैदल निरीक्षण किया, यहां जगह जगह अतिक्रमण है। नगर निगम द्वारा जिन दुकानों को हटा दिया गया था, वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया है।
सडक पर पार्किंग, दी चेतावनी
हरीपर्वत से मदिरा कटरा रोड पर कई हॉस्पिटल और लैब हैं, यहां सडक पर पार्किंग से रोड पर जाम लग जाता है। इसे भी एसएसपी ने देखा। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है, इसके बाद भी वे अतिक्रमण करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
पुलिस लेगी स्थानीय लोगों की मदद
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की भी मदद लेगी, हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की एक टीम भी तैयार की जा रही है। इसकी मदद से पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। चौराहे के आस पास अतिक्रमण दिखाई नहीं देगा।