आगरालीक्स… आगरा में पूर्वास्तर राज्यों की बेटियों को मुख्य धारा से जोडने के लिए अनुमंत्रम कन्या कुलम संस्थान जुटा हुआ है, संस्थान के वार्षिकोत्सव में शनिवार को छात्र छात्राओं ने धमाल मचाया।
अनुमंत्रम कन्या कुलम संस्थानम में बालिकाओं के छात्रावास का संचालन,यज्ञ-योग व ध्यान का नियमित अभ्यास,सांस्कृतिक कार्यक्रमो व धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता,समय समय पर यज्ञ विज्ञान पर कार्यशाला व सेमिनार,पर्यावरण संरक्षण व आयुर्वेदिक जीवन पद्दति का दैनिक जीवन मे समायोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा,महिला सुरक्षा आदि विषयों पर नियमित चिंतन किया जाता है।
इसके लिए समाज के सज्जन लोग अपने द्वारा मदद करते रहते हैं।
संस्थान में वैदिक शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाएं अपने कौशल से आपको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मनोज जी कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह सांसद बाबूलाल विधायक योगेंद्र उपाध्याय जगन प्रसाद गर्ग हेमलता दिवाकर कुशवाह आदि मौजूद रहे। संचालन यादवेंद्र शर्मा शिवम ने किया धन्यवाद ज्ञापन पूर्ति चतुर्वेदी.रीना शर्मा ने किया