आगरालीक्स… आगरा में एक पीसीएस अधिकारी को हनी ट्रैप में उनकी शिष्या ने फंसा दिया, कमरे पर लेकर उनके साथ एक महिला के नग्न फोटो खिचवाएं, ब्लैकमेल कर 13 लाख रुपये बैंक से निकाल लिए।
आगरा के रिटायर पीसीएस अधिकारी वास्तुशास्त्र का काम कर रहे हैं, उन्हें शहर के लोग गुरुजी के नाम से जानते हैं और वे शाहगंज में रहते हैं। करीब छह साल पहले उनके संपर्क में एक दिल्ली की महिला आई, वह कांग्रेस नेत्री है, महिला ने रिटायर पीसीएस को अपना गुरुजी बना लिया, उनके अपने घर और परिचितों की कोठी का वास्तुशास्त्र दिखाया, अक्सर यह महिला आगरा आती थी और उसके आगरा के बडे लोगों और समाजसेवियों से संपर्क थे।
अपने परिचित के घर का वास्तुशास्त्र देखने के बहाने फंसाया
18 अगस्त को महिला ने गुरुजी को कुरुक्षेत्र बुलाया, यहां गुरुजी के ड्राइवर और गाडी को एक होटल पर खडा करा दिया, वह गुरुजी को आॅटो से लेकर एक घर पर पहुंची। वहां पहले से दो युवतियां थी, कुछ देर बाद चार युवक आए उनके हाथ में डंडे और पिस्टल थे।
नग्न फोटो लेकर चेक पर कराए साइन
युवकों के आते ही महिला का रूप बदल गया, उन्होंने गुरुजी के कपडे उतरवाए, एक महिला के साथ गुरुजी के नग्न फोटो ले लिए। इसके बाद गुरुजी के साथ महिला के नग्न फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 30 लाख रुपये मांगे, इसके बाद 15 लाख रुपये पर वह मान गए। गुरुजी से उन्होंने 13 लाख रुपये का सेल्फ का चेक ले लिया।
इलाहाबाद बैंक विवि से चेक कराया कैश, फोन कराया
गुरुजी को कुरुक्षेत्र में बंधक बना लिया, वह महिला गुरुजी की गाडी से आगरा आई, यहां गुरुजी का खाता इलाहाबाद बैंक विवि परिसर में था। उन्होंने वहां सेल्फ के चेक से 13 लाख रुपये निकाले, बैंक कर्मचारियों ने इतना अधिक कैश देने से इन्कार किया तो गुरुजी से फोन पर बात करा दी, वे बंधक थे इसलिए कह दिया कि कैश दे दो।
वीडियो और बैंक स्टेटमेंट की डिटेल लेकर घूम रहे, नहीं हुआ मुकदमा
गुरुजी बैंक में महिला के पहुंचने का वीडियो और 13 लाख कैश निकालने का बैंक स्टेटमेंट की रसीद लेकर घूम रहे हैं लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, अब एएसपी श्लोक कुमार ने चौकी प्रभारी पालीवाल पार्क को जांच सौपी है।
फाइल फोटो