आगरालीक्स ….आगरा से एक फौजी लापता हो गया है, परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है, उनके पास फोन आया कि मुझे बचा लो नहीं तो ये लोग मार देंगे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
फौजी जोगिंदर निवासी नगला हेत, बल्देव गुरुवार को खंदौली स्थित बैंक में पैसे जमा करने आया था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि जोगिंदर का अपहरण हो गया है। उनके पास जोगिंदर का फोन आया था, वह कह रहा था के मुझे बचा लो ये लोग मुझे मार देंगे। वह कह रहा था कि उसे जंगल में बांधकर डाल दिया है।
गंगानगर मिली लॉकेशन
फौजी के अपहरण की आशंका पर पुलिस सक्रिय हो गई है, जोगिंदर के मोबाइल की लॉकेशन श्री गंगानगर राजस्थान मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।