आगरालीक्स… आगरा की कोचिंग में छात्र चावल और दाल खा रहे थे, दाल के साथ उनके मुंह में कीडे पहुंच गए, छात्रों ने चावल और दाल की थाली लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है।
आगरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा खंदारी में डॉ बीआर अंबेडकर आईएएस पीसीएस कोचिंग संचालित की जा रही है। यहां तैयारी कर रहे छात्रों के रहने और खाने का इंतजाम भी समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है, इसके लिए अच्छा बजट आता है। शुक्रवार को छात्र खाना खा रहे थे, चावल और मसूड की दाल खाने में थी। दाल में कीडे थे, चावल के साथ दाल मिलाते ही छात्रों की नजर कीडे पर पडी, कुछ छात्र चावल और दाल खा चुके थे, उन्होंने निवाले को बाहर निकाल दिया।
खाने की प्लेट लेकर हंगामा

आक्रोशित छात्रों ने खाने की प्लेट लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है। कोचिंग में एससी एसटी के छात्र रहते हैं, उनके निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था है। इसमें गडबडी की जा रही है, बजट का बंदरबांट हो रहा है।