Monday , 20 April 2026
Home देश दुनिया Arvind Kejriwal will resign from the post of Delhi CM
देश दुनिया

Arvind Kejriwal will resign from the post of Delhi CM

160

आगरालीक्स…दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल. ऐलान करते हुए बोले—मेरी जगह कोई और होगा सीएम…भाजपा पर भी बरसे

177 दिनों बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम पद से अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहाकि मैं आज से दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा और तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती. दिल्ली का अगला सीएम कौन होेगा इसका फैसला विधायक दल की बैठक मं किया जाएगा.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि मैं ईमानदार हूं, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसौदिया जनता के बीच जाएंगे. दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी. मेरी जगह कोई और सीएम होगा. अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी. इसमें सीएम पर फैसला लिया जाएगा.

ये बन सकते हैं सीएम
दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर आतिशी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है. आतिशी दिल्ली सरकार में शिक्षा, उच्च शिक्षा, टीटीई, वित्त, योजना, पीडब्ल्यूडी, जल, बिजली, सेवाएं,सतर्कता, जनसंपर्क मंत्री हैं. वहीं आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज का नमा भी सामने आ रहा है. वे दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास और पर्यटन मंत्री हैं. सौरभ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. इन दोनों के अलावा सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप विधायक कुदीप कुमार और कैलाश गहलोत का नाम भी रेस में है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

देश दुनिया

Agra News: Major mishap averted at Delhi Airport; wings of SpiceJet and Akasa aircraft collide…#agranews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा. स्पाइसजेट—अकासा विमान के पंख आपस...

error: Content is protected !!