Wednesday , 22 July 2026
Home अध्यात्म Ashadh is the month of worship, know what is the specialty and importance including food and drink
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Ashadh is the month of worship, know what is the specialty and importance including food and drink

204

आगरालीक्स.. आषाढ़ मास शुरू हो गया है। यह 13 जुलाई तक रहेगा। इस माह में पूजा-पाठ, खान-पान समेत जाने विशेषता और महत्व।

भगवान विष्णु चार माह करते हैं विश्राम

पं. हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक आषाढ़ मास चौथा मास होता है। इस माह में वर्षा होती है। इस मास का महत्व बहुत है। भगवान विष्णु 4 माह के लिए विश्राम करते है। आषाढ़ माह 15 जून से शुरू हुआ है जो व्रत, पूजा, साधना भक्ति का महीना है। यह समय बारिश का होता है इसलिए कहा जाता है कि इस दौरान साफ पानी ही पीना चाहिए।

एकादशी से चातुर्मास होगा शुरू

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास भी शुरू हो जाता है। देवी देवता विश्राम करने चले जाते हैं। इसलिए इस अवधि में शादी ब्याह जैसे सभी शुभ कार्य बंद कर दिये जाते हैं।

एकभक्त व्रत रखा जाता है इस माह

खास बात यह है जेठ वैशाख मास की तपती गर्मी के बाद यह महीना वर्षा ऋतु के आगमन का सूचक है। आषाढ़ मास के धार्मिक आयोजनों के तहत ‘एकभक्त व्रत’ भी किया जाता है। जिसमें पूरे मास यह व्रत चलता है। इस व्रत के तहत रखे जाने वाले उपवास में सूर्यास्त से पहले ही भोजन कर लिया जाता है। जितनी भूख हो उससे कम ही खाया जाता है।

उपवास में भोजन सीमा भी है निर्धारित

इस उपवास में भोजन की सीमा भी बताई गई है जो मुनि, साधु या पूर्ण संन्यास में हैं वो सिर्फ आठ ही ग्रास खा सकते हैं। जो लोग वानप्रस्थी हैं वो 16 ग्रास का सेवन करते हैं और गृहस्थ लोग 32 ग्रास खा सकते हैं। इस प्रकार ये उपवास पूर्ण होता है।

व्रत पूर्ण होने पर दिया जाता है दान

व्रत पूर्ण होने पर खड़ाऊँ, छाता, नमक तथा आँवलों का ब्राह्मण को दान किया जाता है। इस व्रत और दान से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। जो लोग पूरे मास का व्रत न ले पाएं वह यह कार्य आषाढ़ मास के प्रथम दिन अथवा सुविधानुसार किसी भी दिन कर सकते हैं।

भगवान विष्णु की होती है उपासना

🔥 आषाढ़ के महीने में सबसे ज्यादा फलदायी उपासना गुरु की होती है। इसके साथ ही देवी की उपासना भी शुभ फल देती है। आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की उपासना से संतान प्राप्ति का वरदान मिलता है। आषाढ़ के महीने में ही जल की उपासना भी की जाती है। मान्यता है कि जल की पूजा से धन की प्राप्ति सरल हो जाती है।

ना करें इस फल का सेवन-:

🔥 मान्यता है कि आषाढ़ के महीने में संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इस पूरे महीने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बताया जाता है कि इस पूरे महीने बेल को बिलकुल भी नही खाना चाहिए। जहां तक हो सके तेल वाली चीजे कम खाएं। सौंफ, हींग और नींबू का प्रयोग लाभकारी होता है।

आषाढ़ मास में क्या करें क्या नहीं करें?

🔥 आषाढ़ मास में बरसात होती है। इसलिए इस माह में हानिकारक कीट पतंग, जीव पनपते हैं। जो नुकसादेय होते हैं।

-इस माह सात्विकता के साथ पूजा -पाठ करना चाहिए। साथ ही साफ-सफाई के साथ उबला पानी पीना चाहिए और संतुलित भोजन करना चाहिए। बाहर कम जाना चाहिए। बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। भोजन पानी को खुला नहीं रखना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!