आगरालीक्स… विश्वकप क्रिकेट में भारत-पाक के बीच होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच एक और मुकाबला चल रहा है। पाक से भारत को 138 रन की चुनौती।
एशिया कप महिला में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का कोई भी मुकाबला रोमांचक होता है। आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप क्रिकेट में भारत पाक का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज भिड़ रही हैं।
टॉस जीतकर पाक ने पहले बल्लेबाजी की

एशिया कप (महिला) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारत ने पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट 33 रन पर गिरा दिए लेकिन बाद में कप्तान मारुफ और निदा दार ने शानदार खेल का मुजाहिरा करते हुए पारी को संभाला। कप्तान बिस्माह मारुफ 32 रन बनाकर आउट हो गईं। निदा दार 56 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाक ने छह विकेट पर 137 रन बनाए हैं।
आगरा की दीप्ति ने तीन विकेट लिए आगरा की दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 27 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अविजित है। पाकिस्तान से जीतता है तो यह जीत का चौका होगा।