आगरालीक्स…भारत—पाकिस्तान का क्रिकेट मैच रद. मैच होता तो क्या भारत और पाकिस्तान में से कौन जीतता…आप बताएं
श्रीलंका के पल्लीकेले स्टेडियम में हो रहा एशिया कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच का क्रिकेट मैच रद हो गया है. भारी बारिश के कारण मैच को रद किया गया है और दोनेां ही टीमों को एक—एक प्वाइंट दिया गया है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को काफी निराशा हुई है, उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मैच रोमांचक होगा. लेकिन मैच बारिश जीत ले गई.
भारत की ओर से पाकिस्तान को 267 रनों का टारगेट दिया गया था. लेकिन पाकिस्तान की टीम की इंनिंग शुरू ही नहीं हो सकी. इससे पहले भारत के टॉप आर्डर फेल होने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांडया ने शानदार खेल दिखाया और रिकॉर्ड पार्टनरशिप कर भारत का स्कोर 266 रन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.