आगरालीक्स …सीएम अखिलेश यादव से बहादुरी के लिए सम्मानित नाजिया पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस मामले में एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।
मंटोला निवासी नाजिया ने बताया कि मंटोला थाने के दारोगा राम निवास मिश्रा ने फोन कर कोर्ट में बयान के लिए बुलाया। 12 बजे तक दीवानी पहुंचने को कहा। वह मां और भाई के साथ 11.30 बजे ही दीवानी पहुंच गई। दरोगा साहब नदारद थे। फोन मिलाने पर बोले मैं पार्किंग में हूं। देखने गई तो नहीं मिले। फिर फोन किया तो बोले कि हवालात के पास हूं, वहां भी नहीं मिले। तीसरी बार में बोले कोर्ट में हूं। दोपहर डेढ़ बजे के बाद मिले और कहकर चले गए कि आज बयान नहीं हो पाएंगे। इसके बाद बाहर आते ही आरोपी लक्ष्मी और उसके समर्थक मिल गए और मारपीट करने लगे। मां संग भी अभद्रता की। उसने मौके से ही पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठाया। बदादुर बेटी ने न्यू आगरा थाने में घटना की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने कोई मुकदमा नहीं लिखा है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपित को दस सितंबर को जेल भेज दिया गया है। अन्य के संबंध में जांच जारी है। दरोगा की लापरवाही पर एसएसपी ने संज्ञान लिया। रात को दरोगा को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
नाजिया ने की थी मारपीट
लक्ष्मी पक्ष का कहना है कि वे कोर्ट में पैरवी के लिए पहुंचे थे। उन्हें देखते ही नाजिया ने हल्ला मचा दिया। पुलिस से कहने लगी कि आरोपियों को पकड़ो। उसने ही मारपीट शुरू की थी। उन्होंने उससे कुछ नहीं कहा।
लक्ष्मीबाई अवार्ड से किया गया था सम्मानित
सदर भट्टी की रहने वाली छात्रा नाजिया ने पिछले साल जुलाई में अपहरण करने आए बदमाशों खदेड़ दिया था। इसी बहादुरी के लिए सीएम ने उसे रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड दिया। नाजिया की कॉलोनी में दबंग सटटा कराते हैं, इनका विरोध किया तो दबंग नाजिया को परेशान करने लगे। दबंग उसे स्कूल जाने से रोकते हैं। इस पर पुलिस अधिकारी हरकत में आए थे। दबंगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सीएम को किया टिवीट, हरकत में आई पुलिस
नाजिया ने सीएम को किए ट्वीट में लिखा है कि उस केस में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस के पास जाती है तो उल्टा उसे ही तरह तरह की नसीहत दे देते हैं। अधिकारी कहते हैं कि तुम इन चक्करों में न पड़ो, अपना दिमाग सिर्फ पढ़ाई में लगाओ। सीएम को टिवीट करने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। बुधवार को सदर भटटी में पुलिस तैनात कर दी गई है, नाजिया जिस गली में रहती है, वहां आने वालों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। जिससे बाहरी युवकों पर नजर रखी जा सके
Leave a comment