आगरालीक्स ….आगरा में टैंकर और कार की टक्कर में तीन की मौत हो गई, भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी। एक की हालत गंभीर है।
खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास सोमवार की रात 10 30 बजे जगनेर की ओर से आ रही आल्टो कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। दोनों वाहनों की तेज गति होने के कारण भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि दूर तक वाहनों के टकराने की आवाज गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार को सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और वाहनों में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। कार में से घायल युवक बनवारी पुत्र सुरेश निवासी रूपवास राजस्थान को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिये आगरा भेज दिया गया। वहीं, हादसे में तीन अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान पुष्पेन्द्र निवासी भवनई जगनेर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Leave a comment