आगरालीक्स आगरा के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा और सिविल की तैयारी कर रही छात्रा फेक फेसबुक अकाउंट बना डाले। छात्रा के पफोटो को न्यूड कर पोर्न साइट पर डालने की धमकी से होश उड गए। इस मामले में साइबर सेल में शिकायत की गई है, साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सिकंदरा हाईवे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा हॉस्टल में रह रही है। कुछ दिन पहले उसकी सहेलियों ने छात्रा फेसबुक अकाउंट बनाए जाने की जानकारी दी थी। छाना ने चेक किया तो उसके नाम से फेसबुक पर अकाउंट था। फोटो भी लगा था। कॉलेज के कई लड़के और लड़कियां फ्रेंड लिस्ट में थे। छात्रा ने मैसेज के माध्यम से आरोपी से बात कि तो उसने दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इनकार पर फोटो को न्यूड कर पोर्न साइट पर अपलोड करने की धमकी दी, छात्रा ने साइबर सेल में शिकायत की है।
सिविल सर्विसेस की अभ्यर्थी
न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाली युवती सिविल की तैयारी कर रही है। उसे 15 दिन पहले जानकारी हुई कि उसके नाम से फेसबुक पर उसके फोटो लगा शातिर ने अकाउंट बनाया था। वह महिला मित्रों से अश्लील चेटिंग भी कर रहा था। मामले की शिकायत पर साइबर सेल ने फेसबुक एडमिन को घटना की जानकारी दी। अकाउंट को डिलीट करवा दिया गया।
कान्वेंट स्कूल के टीचर की गंदी हरकत
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल के टीचर की काली करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। टीचर छात्राओं को टच करता है, उनसे शरीर की ग्रोथ के बारे में बात कर आपत्तिजनक फोटो मांगता है। एक छात्रा ने अपने परिचित के माध्यम से टीचर की इस करतूत को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे खलबली मची हुई है, पोस्ट को हटा दिया गया है,इस मामले में सोमवार को पुलिस कान्वेंट स्कूल में पूछताछ करेगी।
आगरा के सदर क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में सातवीं की छात्रा ने कंप्यूटर टीचर की गंदी हरकत को एक परिचित के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है। छात्रा की एक परिचित ने तीन दिन पहलेँ फेसबुक पर कंप्यूटर टीचर के बारे में सब कुछ लिख दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि कंप्यूटर टीचर ने पढ़ाई की बात करने के लिए फोन करना शुरू किया। बात-बात में शरीर की ग्रोथ के बारे में पूछने लगा और अब आपत्तिजनक फोटो मांगने लगा। यही नहीं, कंप्यूटर टीचर ने एक ही छात्रा के साथ ऐसी हरकत नहीं की है। वह दूसरी छात्राओं के साथ ऐसी हरकत करता है।
Leave a comment