आगरालीक्स..आगरा में एफएसडीए की टीम पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। एफएसडीए की अअभिहित अधिकारी श्वेता सैनी के साथ अभद्रता की, उनके ड्राइवर को पीट दिया, उसके सिर में चोट आई है। इस मामले में थाना एमएम गेट पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
सोमवार को थाना एम एम गेट के पीछे अवैध रूप बैकरी संचालित होने की सूचना पर एफएसडीए अभिहित अधिकारी स्वेता सैनी अपनी टीम के साथ पहुंची, टीम ने बेकरी से सैंपल लिए, इसके बाद जाने लगे। इसी बीच एक युवक ने अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी को लेकर हूटिंग शुरू कर दिया। उनके ड्राइवर ने विरोध किया, वहां मौजूद आधा दर्जन युवक आ गए और ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। एक युवक ने ड्राइवर के सिर में नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, ड्राइवर के सिर से खून टपकने लगा। इससे भगदड मच गई, कुछ ही देर में पुलिस फोर्स पहुंच गया।
पुलिस ने बाहर निकाला, सैंपल छीनने की कोशिश
एफएसडीए की टीम पर हमला करने के बाद सैंपल छीनने की कोशिश भी की गई, पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद आरोपी भाग खडे हुए, पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस एफएसडीए की टीम को सुरक्षित बाहर निकालर कर लाई। ड्राइवर को इलाज के लिए भेजा गया।
फाइल फोटो