आगरालीक्स… आगरा में प्रोपर्टी डीलर भाजपा नेता के गोली मार दी, गोली उनकी गर्दन में लगी है, हालत गंभीर है, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
भाजपा के पूर्व वार्ड अध्यक्ष नरोत्तम सिंह तोमर (60) थाना एत्माउददौला के शोभानगर में रहते हैं। उनका प्रोपर्टी डीलर का काम है और भैसों का तबेला भी है। बुधवार सुबह 4 बजे नरोत्तम सिंह तबेले पर दूध काढ़ने जा रहे थे। आरोप है कि लोकेंद्र सिंह चौहान और उसके भाई अशोक सिंह चौहान सहित 4-5 लोगों ने घात लगाकर दबोचा और खींचकर गली में ले जाने लगे। नरोत्तम की बदमाशों से गुत्थमगुत्था हुई। इस पर बदमाशों ने नरोत्तम को गोली मार दी। गोली उनके गर्दन में लगी है और नाक को पार करते हुए निकल गई। वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। उधर शोर शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस और घरवालों को इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष रघुराज सिंह गुर्जर और चौकी प्रभारी फाउंड्रीनगर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। दो लोगों को हिरासत में लिया।
तीन महीने पहले जेल से छूटा है हमलावर
आरोपी लोकेंद्र तीन महीने पहले जेल से छूटा है। उस पर लूट-डकैती के कई मुकदमे हैं। उसे इस बात का शक था नरोत्तम उसकी मुखबिरी करता है और पकड़वा देता है। इसके चलते ही नरोत्तम पर हमला किया गया है।
स्थानीय लोगों की भीड जुटी
निरोत्तम सिंह को गंभीर हालत में यमुना पार के क्रष्णा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भीड जुट गई, काफी संख्या में लोग हॉस्पिटल पहुंच गए।
Leave a comment