आगरालीक्स …आगरा में धनतेरस के लिए मार्केट तैयार है, दो दिन बाद यानी शुक्रवार को धनतेरस है, यह दिन लक्ष्मी जी का माना जाता है, क्या खरीदें जिससे धन वैभव आए।
चांदी का सिक्का या बर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। लक्ष्मी पूजन के लिए चांदी का बर्तन खरीदें और इसमें देवी लक्ष्मी की पूजा करें। चांदी के लक्ष्मी गणेश भी खरीदे जा सकते हैं। पूजन के बाद इन्हें अपनी तिजोरी में रखें और नियमित धूप दीप दिखाएं धन में वृद्धि होगी।
धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदें। यह धन का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी पूजन के समय देवी को धनिया अर्पित करने के बाद अपने बागीचे में कुछ बीज बो दें और कुछ को कौड़ी और गोमती चक्र के साथ तिजोरी में रखें।
हीरा को शुक्र का रत्न कहा गया है। इस धनतेरस हीरे की खरीदारी आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगी। इससे आपका धन और यश बढ़ेगा। महिलाओं के लिए खास तौर पर खरीदारी शुभ रहेगी।
इस धनतेरस पत्नी के लिए लाल वस्त्र और श्रृंगार सामग्री खरीदकर उन्हें उपहार देना शुभ रहेगा। अविवाहित व्यक्ति किसी अन्य सुहागन स्त्री को उपहार दे सकते हैं।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment