आगरालीक्स… आगरा में एक डॉक्टर के साथ तीमारदार ने मारपीट कर ली, हॉस्पिटल में तोडफोड के बाद एंबुलेंस के शीशे तोड दिए। इस मामले में थाना ताजगंज में तहरीर दी गई है।
आगरा के देवरी रोड पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह का कमला देवी हॉस्पिटल है, डॉक्टर सुनील का आरोप है कि वे गुरुवार को मरीज देख रहे थे, उसी दौरान महिला मरीज लक्ष्मी देवी को लेकर उनके बेटे क्रष्णा और महावीर आए। उन्होंने गाली गलौज और मारपीट कर दी, उनकी पत्नी ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके साथ ही हॉस्पिटल में तोडफोड कर मरीज को लेकर तीमारदार चले गए। इस मामले में डॉक्टर ने थाना ताजगंज में मरीज के तीमारदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
मुकदमा दर्ज न होने से आक्रोश
डॉ सुनील कुशवाह द्वारा थाना ताजगंज में तहरीर दी, इसके साथ ही आईएमए के पदाधिकारियों ने भी पुलिस अधिकारियों से मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा, इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इससे डॉक्टरों में आक्रोश है।
