आगरालीक्स… आगरा में 100 नंबर पर फोन आया, कहा कि ताजमहल परिसर में बम है, शुक्रवार के कारण ताजमहल बंद था। फोन कॉल से खलबली मच गई, पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल और आगरा किला पर चेकिंग शुरू कर दी लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, उसे कॉल किया गया तो वह बंद था। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी हुई है।
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर आगरा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 10 .40 बजे 100 नंबर पर फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम माजिद बताया, उसने पुलिस से कहा कि ताजमहल परिसर में बम है, शुक्रवार के कारण ताजमहल बंद था। फोन कॉल को गंभीरता से लेते हुए ताजमहल सहित अन्य स्मारकों की चेकिंग शुरू करा दी गई लेकिन बम नहीं मिला।
4 घंटे तलाशी, मथुरा में लॉकेशन
पुलिस ने चार घंटे तक ताजमहल परिसर और उसके बाहर चेकिंग की लेकिन बम नहीं मिला। वहीं, फोन करने वाले की लोकेशन मथुरा आ रही थी, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।