आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद सर्वोदय के अध्यक्ष बने अतुल गोयल…रंगोत्सव कार्यक्रम में बिखरे होली के रंग…
रंगोत्सव कार्यक्रम में बिखरे होली के रंग
होली का आनन्द अवश्य लें लेकिन प्रशासन द्वारा दी गई कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए। यह कहना था भाविप सर्वोदय के संस्थापक अजय गोयल का। फतेहाबाद रोड स्थित होटल कॉर्टयार्ड मैरिएट में परिषद द्वारा रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल गोयल, सचिव अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर माहेश्वरी के नामों की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केशव दत्त गुप्ता (राष्ट्रीय चैयरमैन सम्पर्क शाखा) ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर करते हुए सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। सभी सदस्यों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया गया। इस अवसर पर संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। मंचासीन सदस्यों में राष्ट्रीय अति महामंत्री डॉ. तरुण शर्मा, राष्ट्रीय प्रकल्प समिति सदस्य बसंत गुप्ता, रीजनल मंत्री राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष ब्रज प्रांत विनय सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री प्रमोद सिंघल थे। संचालन पवन अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन मनीष गोयल ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र गोयल, मयंक अग्रवाल, मनोज गर्ग, नीरज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजय सिंघल, सीमा गोयल, शिवानी उर्मिला, मनीषा, शिवानी, स्वीटी, प्राची, दिव्या, रिंकल अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।