Thursday , 22 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Azam says ‘ I am willing to leave Hindustan with my family’
टॉप न्यूज़

Azam says ‘ I am willing to leave Hindustan with my family’

azam
नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि ‘समाज के लिए काफी काम किया है। मेरी वजह से अगर देश को खतरा हो तो देश छोड़ दूं। कोई पनाह दे तो परिवार समेत देश छोड़ने को तैयार हूं।’

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में आजम ने कहा कि सिर्फ रामपुर नहीं, पूरे प्रदेश का विकास मकसद है। रामपुर की वाल्मीकि बस्ती को ढहाने के पीछे उनका हाथ होने के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। कौन क्या कहता है, अगर यह सोचने लगा तो एक लम्हा भी नहीं जी पाऊंगा। आजम बोले कि मेरी नजर में मैं बहुत अच्छा इंसान हूं, रिश्वत नहीं लेता।

आजम ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग काला धन वापस लाने, बेरोजगारी खत्म करने और भारत को फिर सोने की चिड़िया बनाने की बात करते थे, उनसे कोई सवाल नहीं पूछता है कि उनके वादों का क्या हुआ। अल्पसंख्यकों से वोट का अधिकार वापस लेने के शिवसेना के सांसद संजय राउत की मांग का जवाब देते हुए आजम ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यह मांग पहली बार नहीं उठी है लेकिन अब केंद्र में उनकी सरकार है, संभव है कि यह अधिकार वापस ले लिया जाए। ऐसे माहौल में खामोश रहने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है। आजम ने गोरखपुर के सांसद की ओर भी इशारा करते हुए उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Police installing convex mirrors at critical crash sites in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिटिकल क्रैश लोकेशन पर पुलिस लगा रही कन्वेक्स मिरर. 44...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Drug dealers protest against FSDA orders, threaten agitation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दवा व्यापारियों की हुंकार, ‘उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो लखनऊ...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Dheeraj’s face lit up with joy after receiving a hearing aid…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का 15 साल का धीरज भी अब सुन सकेगा. जन्म से...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra-Lucknow Intercity will be diverted to Aishbagh station till February 22….#agranews

आगरालीक्स…आगरा से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी कल से लखनऊ जंक्शन की जगह...

error: Content is protected !!