
आगरालीक्स…… आगरा के लेडी लॉयल हॉस्पिटल में बच्चा चोरी करने पहुंचे पफौजी और आॅटो चालक को लोगों ने दबोच लिया। रविवार सुबह सात बजे 509 आर्मी वर्कशाप में कार्यरत रडार तकनीशियन राजेश सिंह आॅटो चालक चांद के साथ आॅटो से लेडी लॉयल हॉस्पिटल पहुंचा। वह महिला वार्ड के बाहर खेल रहे बच्चों से बात करने लगा। पहले एक बच्ची को उसने टॉपफी देकर अपने गोद में लेना चाहा, उसके इन्कार करने पर वह वार्ड में भर्ती महिला के बेटे अर्श के पास पहुंचा, उसे गोदी में ले लिया। इसे देख लोगों ने शेार मचा दिया। अर्श के पिता अकबर ने लोगों की मदद से राकेश सिंह और चांद को पकड कर पुलिस को सौंप लिया। थाना एमएम गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेश सिंह 509 आर्मी वर्कशॉप में कार्यरत है। उसकी शादी को छह साल हो चुके हैं, लेकिन कोई बच्चा नहीं हैै। एक महिला की मदद से वह लेडी लॉयल से बच्चा चोरी करने के लिए आया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment