Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Baluni classes, Nishant, Rishi Gyan Kendra, Deepak classes running without registration in Agra, Notice issue
बिगलीक्स

Baluni classes, Nishant, Rishi Gyan Kendra, Deepak classes running without registration in Agra, Notice issue

184

आगरालीक्स.. आगरा में बलूनी क्लासेज, निशांत क्लासेज,ऋषि ज्ञान केंद्र, दीपक क्लासेज सहित तमाम कोचिंग सेंटर अवैध रुप से चल रहे हैं। कोचिंग बंद करने के निर्देश, दर्ज होगी एफआईआर।
आगरा मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग का हब बन गया है, कोचिंग में एक से डेढ लाख रुपये फीस ली जा रही है। अधिकांश ​कोचिंग सेंटर का रिजल्ट 5 से 10 फीसद है। ऐसे में डीआईओएस रवींद्र सिंह द्वारा कोचिंग सेंटरों की जांच कराई गई। डीआईओएस द्वारा गठित कमेटी की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अवैध रुप से बिना पंजीकरण के चल रहे बलूनी क्लासेज, निशांत क्लासेज,ऋषि ज्ञान केंद्र, दीपक क्लासेज को बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए कहा है, डीआईओएस रवींद्र सिंह का कहना है कि नोटिस के बाद भी बिना पंजीकरण कराए कोचिंग सेंटर संचालित करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बलूनी क्लासेज
डीआईओएस की टीम ने बलूनी क्लासेज भाग्य नगर बाईपास रोड पर जांच की। इसमें सामने आया है कि कोचिंग का पंजीकरण नहीं है। कक्षा 11, 12 व 12 पास कर चुके छात्र छात्राएं इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए पढ रहे हैं। इन छात्रों का प्रवेश एसएस कान्वेंट स्कूल, मिल्टन पब्लिक स्कूल, विजय इंटरनेशनल स्कूल, डॉ मारिया रेजीडेंशियल एकेडमी में करा रखा है। कोचिंग का पंजीकरण न होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी कोचिंग का संचालित की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
निशांत क्लासेज
डीआईओएस की टीम ने निशांत क्लासेज देव नगर खंदारी पर जांच की। इसमें सामने आया है कि कोचिंग का पंजीकरण नहीं है। कक्षा 11, 12 व 12 पास कर चुके छात्र छात्राएं इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए पढ रहे हैं। इन छात्रों का प्रवेश सेंट पीटर्स, सेंट जॉर्जेज, सेंट कॉनरेडस, सेंट पॉल्स, डीपीएस, सेंट एंडूज, होली पब्लिक स्कूल में है। कोचिंग का पंजीकरण न होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी कोचिंग का संचालित की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ऋषि ज्ञान केंद्र
डीआईओएस की टीम ने ऋषि ज्ञान केंद्र, निर्भय नगर पर जांच की। इसमें सामने आया है कि कोचिंग का पंजीकरण नहीं है। कक्षा 11, 12 व 12 पास कर चुके छात्र छात्राएं मेडिकल की तैयारी के लिए पढ रहे हैं। इन छात्रों का प्रवेश डीपीएस, मिल्टन पब्लिक स्कूल में है। कोचिंग का पंजीकरण न होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी कोचिंग का संचालित की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
दीपक क्लासेज
डीआईओएस की टीम ने दीपक क्लासेज देव नगर पर जांच की। इसमें सामने आया है कि कोचिंग का पंजीकरण नहीं है। कक्षा 11, 12 व 12 पास कर चुके छात्र छात्राएं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पढ रहे हैं। कोचिंग का पंजीकरण न होने तक बंद करने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी कोचिंग का संचालित की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

coaching baluni

coaching baluni 2
coaching baluni 3
coaching baluni 4

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!