Friday , 5 June 2026
Home एजुकेशन Dr BR Ambedkar University, Agra main exam from 4 March 2019
एजुकेशनबिगलीक्स

Dr BR Ambedkar University, Agra main exam from 4 March 2019

136

आगरालीक्स.. आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी, वर्तमान शैक्षिक सत्र में मुख्य परीक्षा के फॉर्म सितंबर के प्रथम सप्ताह से अक्टूबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जनवरी से 15 फरवरी 2019 तक होगी। मुख्य परीक्षा चार मार्च से कराई जाएंगी।
विषय विशेषज्ञ करेंगे जांच
नकल में फंसे 297 कॉलेजों पर चर्चा हुई। इसमें 190 कॉलेजों में सामूहिक नकल के प्रकरणों को रखा गया। ऐसे केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को विषय विशेषज्ञ से जल्द जांच करवाकर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसमें फेल होने वाले छात्रों को रीएग्जाम की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा 107 कॉलेज ऐसे थे, जिनमें मानकों के अनुसार व्यवस्था नहीं थी। इनकी जांच के लिए उपसमिति बनाई गई हैं। समिति कॉलेजों में सीसीटीवी, सीटिंग प्लान व अन्य खामियां की जांच करेगी। इसके अलावा आगामी सत्र में इन्हें केंद्र न बनाने पर भी विचार होगा।
इस पर बनी सहमति
2017 सत्र में प्राइवेट परीक्षार्थियों के नकल मामले में गठित उपसमिति की संस्तुति के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार करने की स्वीकृति दे दी गई है। बैठक में सबसे अहम निर्णय बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष का प्रथम प्रश्नपत्र ओएमआर शीट पर कराया जाएगा, जिससे जल्द परिणाम घोषित हो सके। बीएड और एलएलबी में भी रीएग्जाम पर सहमति बनी। बैठक में कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित कुलसचिव केएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश, उपकुलसचिव सिंधी राम, ब्रजेश रावत, औटा महामंत्री निशांत चौहान आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!