आगरालीक्स…बटेश्वर मेला कल से. 18 लाख की घोड़ी लक्ष्मी और रानी की जोड़ी भी आई. नाच के दीवाने हुए लोग. शेरा ने दिखाए करतब.
बटेश्वर में घोड़ों का मेला खचाखच भर गया है। मेले में घोड़ों के नाच और करतब देखने को मिले। बटेश्वर मेला में खाट पर घोड़ी लक्ष्मी और रानी का नाच देख कर दर्शक झूम उठे। कन्नौज के रसीद खां की घोड़ी की जोड़ी को उस्ताद कमलकांत त्यागी ने एक साथ खाट पर नचाया तो लोग दिल थाम कर देखते रह गये। रसीद खां ने बताया कि नाच में माहिर लक्ष्मी की कीमत 10 लाख रुपये और रानी की कीमत 8 लाख रुपये है। 18 लाख रुपये की कीमत की घोड़ी की जोड़ी के खरीददारों ने 12 से 15 लाख रुपये के दाम लगाए हैं। कन्नौज के ही अनुज यादव के घोड़ा शेरा के हेरतअंगेज करतब देखने को मिले। 4 लाख कीमत के शेरा के मेला में 3 लाख रुपये तक के खरीददार हैं। बरेली की घोड़ी धन्नो का श्रंगार मेले में आकर्षण का केन्द्र रहा। बरेली के कमल ने बताया कि नाच में भी धन्नो माहिर है। श्रंगार की बजह से नाचती धन्नो को देखने के लिए दिन भर लोग जुटे रहे।

