आगरालीक्स…. आगरा में बीट पुलिसिंग शुरू हो गई है, पुलिस के पास बॉडी बोर्न कैमरा होंगे, जिससे वे कैसा वर्ताव करते हैं यह भी पता चल सके। थाना क्षेत्र को बीट में बांटकर एक बीट अधिकारी बनाया गया है, ये अपने क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे, अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगे।
शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार ने थाना हरीपर्वत और खेरागढ में बीट पुलिसिंग की शुरूआत की। बीट अधिकारी को एक बाइक सहित अन्य उपकरण दिए गए हैं। यह बीट पुलिसिंग हर थाना क्षेत्र में लागू की जाएगी। बीट अधिकारी अपने क्षेत्र के अच्छे और गलत लोगों का रिकॉर्ड भी रखेगें।