आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल के साए में हौलेंड की महिला पर्यटक की मौत, ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर महिला पर्यटक की तबीयत बिगडने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दूतावास को जानकारी दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हॉलैंड की लुम्मेचीम (60) अपनी दोस्त के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंची, उन्होंने जॉय गेस्ट हाउस में कमरा लिया। वे गेस्ट हाउस से शाम को ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर गईं, यहां अचानक लुम्मेचीम की तबीयत बिगड गई, उन्हें शांति मांगलिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
अस्थमा की थी शिकार
लुम्मेचीम की दोस्त ने बताया कि उसे अस्थमा की परेशानी थी, तबीयत बिगडने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां उसकी मौत हो गई।