आगरालीक्स ..आगरा में एफएसडीए की टीम ने भीमसेन बैजनाथ गजक और गोपाल जी नमकीन का सर्वे किया, यहां से सैंपल लिए हैं, इन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
एफएसडीए अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को पफुलटटी बाजार में गोपाल जी नमकीन और गजक निर्माण का सर्वे किया। यहां गंदगी में गजक बनाई जा रही थी, कर्मचारियों ने एप्रिन और हैट नहीं लगा रखी थी। दो सैंपल लिए हैं। वहीं, भीमसेन बैजनाक गजक से एक सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
26 नवंबर को मनोहर लाल दौलत राम गजक पर सर्वे
एफएसडीए अभिहित अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास स्थित मनोहर लालदौलत राम गर्ग गजक परिसर में सर्वे किया, यहां उनकी फर्म श्री कैला देवी स्वीटस पर भी सर्वे किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम को गुड की गजक चिक्की फर्श पर बेलते हुए कारीगर मिले, वे एप्रिन और हैट नहीं लगाए थे। वहां रखे घी में गंध आ रही थी। टीम ने यहां से गुड की गजक, चिक्की, घी, रेबडी का नमूना लिया है।
टीम ने नूरी दरवाजा स्थित फर्म ‘क्वालिटी पेठा’ का निरीक्षण किया। वे लाइसेंस नहीं दिखा सके। प्रतिष्ठान से पेठा में प्रयोग होने वाले चांदी के वर्क, सादा पेठा और रंगीन पेठा के सैंपल लिए गए। बालूगंज से वीरेंद्र के प्रतिष्ठान से मावा का सैंपल लिया गया। सेवला जाट से मिश्रित दूध का और ग्वालियर रोड पर न्यू प्रिंस ढाबा से पनीर का सैंपल लिया। सेवला सराय से प्रेम प्रकाश के मिश्रित दूध का सैंपल लिया गया। इसके अलावा डौकी से निहाल सिंह की दुकान से सौम्या ब्रांड की नमकीन का सैंपल लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य अधिकारी अवधेश पाराशर आदि मौजूद रहे।