Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Bharat Band: Schools & Market close on 6th September in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bharat Band: Schools & Market close on 6th September in Agra

197

भारत बंद को देखते हुए आगरा के कान्वेंट, मिशनरी स्कूलों ने छुटटी कर दी है, सुबह सुबह जलेबी बेडई की दुकान भी बंद रहेंगी।
आगरालीक्स… भारत बंद को देखते हुए आगरा के स्कूलों की छुटटी कर दी गई है, बाजार के साथ ही सुबह सुबह जलेबी बेडई की दुकान भी बंद रहेंगी। एससी एसटी एक्ट के विरोध में आगरा सहित देश भर में बंद का आहवान किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में तुरंत अरेस्ट करने ​सहित कई अन्य संशोधन किए थे, सरकार ने संसद में एससी एसटी एक्ट को पूर्व की तरह ही लागू करने को पारित कर दिया। इसके बाद से सर्वणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को देश भर में बंद का आहवाहन किया गया है। आगरा के तमाम स्कूल संचालकों ने बंद को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं, अधिकांश कान्वेंट और मिशनरी स्कूल बंद हैं। बाजार और दुकानें भी बंद रहेंगी। डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि शहर को कई जोन में बांट कर जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निरस्त कर दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि पूरे दिन सभी इलाकों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ear Managers/ Principals,

In the light of Bharat Bandh tomorrow, 06.09.2018, APSA is not issuing any common directions to its members while the following schools have decided to CLOSE DOWN and the rest can take up their own call and decide.

1. 👉Prelude Public School
2. 👉Col. Bright land School
3. 👉Dr. MPS World School
4. 👉Sumeet Rahul  Goel Memorial Sen. Sec. School
5. 👉Gayatri Public School
6. 👉All Saints School
7. 👉Symboyzia School.
8. 👉Shanti Niketan Public School
9. 👉Life line Public School
10. 👉Shri R S Public School
11. 👉Mount Litera Zee School
12. 👉Mahi International School
13. 👉Sunflower Public School
14. 👉St. Andrews Public School
15. 👉St. C. F. Andrews School
16. 👉St. Andrews School
17. 👉Delhi Public School.
18. 👉Holy Light Public School.
19. 👉Bhartiya Bal Vidya Mandir Sr. Sec. School.
20. 👉 Ess Ess convent School.
21. 👉Agra Public School.
22. 👉Central Agra Public School.
23. 👉Tagore Public School.
24. 👉St. Augustine senior secondary School.
25. 👉Shri Ram Centennial School.
26 👉 st conrads

Dr. Girdhar Sharma
Secretary
बंद सफल बनाने को निकाली रैली


भारत बंद, बारत बंद, भारत बंद। मोती तेरी जेलों को, हम भरेंगे-हम भरेंगे। जैसे नारे और रिक्शे में लाउडिस्पीकर पर बजा अंधा कानून फिल्म का बजता हुआ गाना (ये धा कानून है)। एससीएसटी एक्ट के विरोध में सिर पर काली पट्टी और काला कानून बंद करो के नारे। कुछ ऐसा ही नजारा था भारत बंद को समर्थन का आग्रह करने निकली बाइक रैली का। 6 सितम्बर को एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के समर्थन में सर्व समाज संघर्ष समिति द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में बाइक रैली निकाली गई। 6 सितम्बर को प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया गया।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से रैली का प्रारम्भ हुआ। जो शहर के मुख्य बाजारों लोहामंडी, सेंट जोंस, राजामंडी, नूरी दरवाजा, फब्बारा, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, बेलनगंज, घटिया, संजय प्लेस, हरिपर्वत, मदिया कटरा होते हुए लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन पर आकर समाप्त हुई। प्रतिष्ठान स्वामियों से 6 सितम्बर को दुकाने बंद रखने का आग्रह किया। जिस पर लोगों को समर्थन भी मिला। विनय अग्रवाल व मुरारीलाल गोयल ने बताया कि शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से सम्पर्क किया जा रहा है। सभी का समर्थन मिल रहा है। कल अभूतपूर्व सफल तरीके से आगरा बंद रहेगा। हर व्यक्ति इसमें सहयोग करे, अन्यथा भविष्य में अपने शोषण के लिए तैयार रहे। रवि प्रसाद अग्रवाल व मुरारी प्रसाद अग्रवाल द्वारा व्यापारी संगठनों से बैठक की जा रही हैं। एससीएसटी एक्ट में हुए संशोधन को हटाया नहीं गया तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव चौहान, देवेन्द्र शुक्ला, संतोष अग्रवाल, गोपाल चाहर, अश्वनि अग्रवाल (शैलू), संजय अग्रवाल, अतुल सिरोही, देवेश शुक्ला, अशोक तोमर, नवीन, अमित बंसल, मयंक अग्रवाल, चेतन वर्मा (कुशवाह), अन्नू बंसल, टीटू पंडित, पवन मित्तल, मुनैद सिंह जादौन, सनी गोस्वामी, कौशल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह, विनोद अग्रवाल, लड्डू भाई, शैलेन्द्र गोयल, विनय पोरवाल, राकेश गर्ग, मनोज सिंघल।

पुलिस की मौजूदगी में निकली रैली
रैली प्रारम्भ होने से पहले थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे महाराजा अग्रसेन भवन पर पहुंच गए और लोगों से जानकारी ली। समिति के लोगों ने बताया कि 6 सितम्बर को एससीएसटी एक्ट के विरोध में कल भारत बंद के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाल रहे हैं। रैली के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्ठि से पुलिस भी साथ रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!