नईदिल्लीलीक्स…. अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद के चलते दिल्ली एनसीआर में लगा भीषण जाम, आगरा से जा रहे लोग जाम में फंसे, आगरा और अलीगढ़ मंडल में भारत बंद असरहीन। सप्ताह के पहले दिन बाजारों से लेकर कार्यालयों में लोगों की भीड़।
अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून को भारत बंद का आहृवाहन किया गया था, कई राज्यों में भारत बंद को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, बिहार और दिल्ली में देखने को मिल रहा है।
दिल्ली एनसीआर में लगा भीषण जाम
भारत बंद के साथ ही दिल्ली में राहुल गांधी की पेशी के चलते वाहनों का लोड़ बढ़ गया है। इससे दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम, नोएडा सहित एनसीआर में भीषण जाम लग गया है, बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए हैं लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

आगरा और अलीगढ़ मंडी में बंद असरहीन
आगरा और अलीगढ़ मंडल में भारत बंद असरहीन है। बाजार पहले ही तरह से ही खुले हुए हैं, लोगों की आवाजाही भी बढ़ी है। बाजारों से लेकर कार्यालयों में भीड़ है।